विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पहले पुरुष टीवी प्रस्तोता का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पहले पुरुष टीवी प्रस्तोता तारिक अजीज का यहां बुधवार को निधन हो गया।

लाहौर, 17 जून पाकिस्तान के पहले पुरुष टीवी प्रस्तोता तारिक अजीज का यहां बुधवार को निधन हो गया।

अजीज 84 वर्ष के थे और उनका जन्म 1936 में अविभाजित भारत के जालंधर में हुआ था।

यह भी पढ़े | भारत से सीमा पर टकराव के बीच आर्थिक संकट से जूझ रहा है चीन.

विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था और साहीवाल में बस गया था।

बाद में अजीज लाहौर आ गए थे।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारत-चीन गतिरोध पर अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा-चीन पड़ोसियों को उकसा रहा, उन पर प्रहार कर रहा है.

उनके परिजनों ने कहा, “अजीज को मधुमेह और दिल की बीमारी थी। आज सुबह उनके सीने में दर्द महसूस होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।”

नवंबर 1964 में जब पाकिस्तान का पहला टीवी प्रसारण शुरू हुआ तब अजीज पहले पुरुष समाचार प्रस्तोता थे।

अजीज का गेम शो नीलम घर पीटीवी पर 1970 में प्रसारित हुआ था और तीन दशक तक लोकप्रिय रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\