खेल की खबरें | पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा पांच अगस्त को ओल्ड ट्रैफड में टेस्ट मैच से शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के साथ पांच अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होगा।

लंदन, छह जुलाई पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के साथ पांच अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होगा।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट पांच से नौ अगस्त के बीच दर्शकों के बिना खेला जाएगा। श्रृंखला के बाकी दोनों पांच दिवसीय मुकाबले साउथम्पटन के एजेस बाउल में 13 से 17 अगस्त और 21 से 25 अगस्त तक खेले जाएगे।

यह भी पढ़े | विनोद राय ने किया खुलासा, कहा- टीम इंडिया के कोच पद के लिए राहुल द्रविड़ से हुई थी बात, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया.

टेस्ट श्रृंखला के बाद तीन मैचों की टी20 श्रृंखला को 28 अगस्त से खेला जाएगा। सभी टी20 मैचों को साउथम्पटन में खेला जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला शुरु होने से पहले इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ 30 जुलाई, एक और चार अगस्त को तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI आईपीएल 13 की तैयारी करेगी शुरू, ICC द्वारा T20 वर्ल्ड कप पर जल्द नहीं लिए जा रहे फैसले से बोर्ड नाखुश.

पाकिस्तान की टीम 28 जून को इंग्लैंड पहुंची थी। वे 14 दिनों के पृथकवास पर है। टीम 13 जुलाई को टेस्ट मैच के लिए अभ्यास शुरू करेगी।

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरीसन ने कहा, ‘‘ आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ इन मैचों की पुष्टि हमारे खेल के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को फिर से सुरक्षित रूप से शुरू करना चाहते हैं। कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करके सभी स्तरों पर क्रिकेट पर जारी रहेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\