विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में शांति और स्थायित्व से जुड़े हैं पाकिस्तान के व्यापक हित: कुरैशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को अपने अफगानी समकक्ष के साथ बातचीत की और कहा कि अफगानिस्तान में शांति और स्थायित्व से पाकिस्तान के हित जुड़े हुए हैं और अफगान समस्याओं का दीर्घकालीन समाधान सभी पक्षों के बीच व्यापक स्तर की वार्ता से ही निकल सकता है।

इस्लामाबाद, तीन सितंबर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को अपने अफगानी समकक्ष के साथ बातचीत की और कहा कि अफगानिस्तान में शांति और स्थायित्व से पाकिस्तान के हित जुड़े हुए हैं और अफगान समस्याओं का दीर्घकालीन समाधान सभी पक्षों के बीच व्यापक स्तर की वार्ता से ही निकल सकता है।

अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री हनीफ अतमर से टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान कुरैशी ने उन्हें 31 अगस्त को काबुल में ‘शांति और एकजुटता के लिए अफगानिस्तान पाकिस्तान कार्ययोजना’ की दूसरी बैठक सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़े | अमेरिका ने WHO को बकाया राशि का भुगतान नहीं करने का फैसला किया.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार अतमर ने कुरैशी को कॉल कर द्विपक्षीय संबंधों और अफगान शांति वार्ता पर चर्चा की।

कुरैशी ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति होना उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है क्योंकि अफगानिस्तान में स्थायित्व की पुनर्स्थापना से पाकिस्तान के व्यापक हित जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कुलभूषण जाधव केस को लेकर 6 अक्टूबर तक टाली सुनवाई.

कुरैशी ने अतमर को आश्वासन दिया कि शांति और विकास के लिए पाकिस्तान अफगानिस्तान को सहायता देता रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड