विदेश की खबरें | पाकिस्तानी सिख संस्था ने ''गुरुपरब'' की प्रार्थना के लिए भारतीय सिखों को आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की सिख धार्मिक संस्था ने देश के पंजाब प्रांत स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब में अगले महीने होने वाली ''ज्योति ज्योत गुरुपरब'' प्रार्थना में शामिल होने के लिए भारतीय सिख श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है।

लाहौर, 27 अगस्त पाकिस्तान की सिख धार्मिक संस्था ने देश के पंजाब प्रांत स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब में अगले महीने होने वाली ''ज्योति ज्योत गुरुपरब'' प्रार्थना में शामिल होने के लिए भारतीय सिख श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है।

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (पीएसजीपीसी) के अध्यक्ष सतवंत सिंह ने भारत सरकार से 20 से 22 सितंबर के बीच आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रार्थना में शामिल होने के लिए सिख यात्रियों को अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े | कीड़े-मकौड़े मारने वाली दवाओं में मिलने वाली सामग्री COVID-19 से कर सकती है बचाव: अध्ययन.

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों की देखभाल करने वाले विस्थापित संपत्ति न्यास बोर्ड (ईटीपीबी) ने पीएसजीपीसी के अनुरोध का समर्थन किया है।

ईटीपीबी ने एक ट्वीट में कहा, '' लाहौर में 26 अगस्त को पीएसजीपीसी की एक बैठक हुई। इस दौरान, करतारपुर साहिब में 20 सितंबर,2020 से शुरू होने वाले ज्योति ज्योत गुरुपरब की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसजीपीसी ने भारत सरकार से आग्रह किया कि करतारपुर गलियारे की शुरुआत के बाद पहले 'ज्योति ज्योत गुरुपरब' में हिस्सा लेने के लिए सिख यात्रियों को अनुमति प्रदान करें।''

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 2,94,638, अब तक 6 हजार 274 लोगों की हुई मौत.

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा भारत के डेरा बाबा नानक से लगभग चार किलोमीटर दूर रावी नदी के पार पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित है।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा वह स्थान है जहां गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष गुजारे थे। गुरु नानक का निधन 22 सितंबर,1539 को हुआ था। ''ज्योति ज्योत'' उनकी पुण्यतिथि का स्मरणोत्सव है।

गौरतलब है कि भारत ने कोरोना वायरस महामारी के कारण 16 मार्च से अस्थायी तौर पर तीर्थयात्रा स्थगित की हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\