देश की खबरें | मादक पदार्थ के आरोपी पाकिस्तानी नागरिक ने मांगी जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जलक्षेत्र में एक जहाज से 2,500 किलोग्राम से अधिक मेथमफेटामाइन की जब्ती के मामले में आरोपी पाकिस्तानी नागरिक ने शुक्रवार को अदालत में जमानत याचिका दायर कर दावा किया कि वह एक शरणार्थी था और अभियोजन पक्ष ने उसे मामले में फंसाया था।

कोच्चि, दो जून भारतीय जलक्षेत्र में एक जहाज से 2,500 किलोग्राम से अधिक मेथमफेटामाइन की जब्ती के मामले में आरोपी पाकिस्तानी नागरिक ने शुक्रवार को अदालत में जमानत याचिका दायर कर दावा किया कि वह एक शरणार्थी था और अभियोजन पक्ष ने उसे मामले में फंसाया था।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने नौसेना के साथ संयुक्त अभियान में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया था।

आरोपी जुबैर डी. ने यहां स्थानीय अदालत का रुख किया और कहा कि “पूरी कहानी अभियोजन पक्ष द्वारा गढ़ी गई थी” क्योंकि वह एक “शरणार्थी” है और उसके खिलाफ कोई उचित मामला नहीं बनता है।

अधिवक्ता बी.ए. अलूर के माध्यम से दायर जमानत याचिका में आरोपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जल मार्ग में खुले समुद्र से मादक पदार्थ जब्त किया गया था जो भारतीय क्षेत्र के भीतर नहीं है।

जमानत याचिका में कहा गया, “याचिकाकर्ता के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है और याचिकाकर्ता के खिलाफ झूठा और मनगढ़ंत मामला बनाया गया है...जांच एजेंसी केवल संदेह के आधार पर याचिकाकर्ता के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियोजन स्थापित करने की कोशिश कर रही है।”

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि अभियोजन पक्ष ने उस जहाज का नाम या पंजीकरण संख्या निर्दिष्ट या प्रकट नहीं की जिससे अभियुक्त और मादक पदार्थ जब्त किया गया था और उक्त जहाज को आगे की जांच या साक्ष्य संग्रह के लिए दक्षिण जेट्टी तक नहीं ले जाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\