देश की खबरें | जम्मू में संवेदनशील जानकारी जुटाने के लिए छात्रों को निशाना बना रहे पाकिस्तानी खुफिया एजेंट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू के आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों सहित कई अन्य विद्यालयों के छात्रों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के फोन आ रहे हैं और व्हाट्सऐप संदेश प्राप्त हो रहे हैं जिसमें उनसे विशेष सोशल मीडिया समूहों में शामिल होने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए कहा जा रहा है। सेना के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 25 जुलाई जम्मू के आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों सहित कई अन्य विद्यालयों के छात्रों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के फोन आ रहे हैं और व्हाट्सऐप संदेश प्राप्त हो रहे हैं जिसमें उनसे विशेष सोशल मीडिया समूहों में शामिल होने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए कहा जा रहा है। सेना के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि विद्यार्थियों को दो मोबाइल नंबरों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के कॉल और व्हाट्सऐप संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, खुद को स्कूल का शिक्षक बताने वाले ये लोग छात्रों को नए कक्षा समूह में शामिल होने को कहते हैं और उन्हें ‘वन टाइम पासवर्ड’ (ओटीपी) भेजते हैं। सूत्र ने बताया कि जैसे ही कोई छात्र समूह में शामिल होता है उससे संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए कहा जाता है।

सूत्रों ने बताया कि ये संदिग्ध एजेंट शुरू में जब कॉल या संदेश भेजते हैं तो छात्र के किसी करीबी का संदर्भ देते हैं ताकि उन्हें (छात्रों को) यह भरोसा हो जाए कि उनसे संपर्क करने वाला उनका शिक्षक ही है।

आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्यों द्वारा जारी एक परामर्श के मुताबिक, एजेंट छात्रों से उनके पिता की नौकरी, विद्यालय की दिनचर्या और समय, शिक्षकों के नाम, वर्दी आदि जैसी जानकारियां मांग रहे हैं।

परामर्श में कहा गया है कि विद्यालयों और कॉलेजों से अनुरोध किया जाता है कि इस संबंध में शिक्षकों व छात्रों को जागरुक बनाएं। परामर्श में कहा गया है कि इस तरह के संदेश अन्य नंबरों से भी आ रहे हैं। परामर्श के मुताबिक, विद्यार्थियों के परिजन को संदिग्ध कॉल के बारे में सतर्क रहना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\