देश की खबरें | राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग की चपेट में आने से एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया और इस तरह सेना ने संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जम्मू, 19 नवंबर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग की चपेट में आने से एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया और इस तरह सेना ने संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में 17 और 18 नवंबर की मध्य रात्रि की गई घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई।
उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादी ने हमारे द्वारा बिछाई सुरंगों वाले क्षेत्र में घुसने की कोशिश की और इस दौरान वह मारा गया।’’
प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी का शव शनिवार को बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि सेना को सीमा पार कर घुसपैठ की कोशिश करते आतंकवाददी दिखाई दिए जिनमें से एक का पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया और वह मारा गया।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी के शव के पास से एक एके-56 राइफल और तीन मैगजीन बरामद हुई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2022 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

