विदेश की खबरें | जानलेवा हमले में बाल बाल बचे पाकिस्तानी राजनयिक काबुल लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजनयिक मिशन के प्रमुख सोमवार को काबुल लौट गए। उन पर करीब चार महीने पहले अफगानिस्तान की राजधानी में जानलेवा हमला किया गया था जिसके बाद उन्हें अपने वतन वापस बुला लिया गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 18 अप्रैल अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजनयिक मिशन के प्रमुख सोमवार को काबुल लौट गए। उन पर करीब चार महीने पहले अफगानिस्तान की राजधानी में जानलेवा हमला किया गया था जिसके बाद उन्हें अपने वतन वापस बुला लिया गया था।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज़ ज़हरा बलोच ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान के मिशन के प्रमुख उबैद-उर-रहमान निज़ामानी काबुल लौट गए हैं। हालांकि उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भट्टो-ज़रदारी और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी जिसके बाद निज़मानी अफगानिस्तान गए हैं। यह घटनाक्रम अगले महीने मुत्तकी की इस्लामाबाद की यात्रा से पहले हुआ है।

सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि पाकिस्तानी दूत को वापस भेजने का फैसला फोन पर हुई बातचीत के दौरान किया गया था।

निज़मानी दो दिसंबर को पाकिस्तानी दूतावास परिसर में टहल रहे थे तभी पास की बहुमंजिला इमारत से शूटर ने उन पर गोलीबारी कर दी।

हमले में वह बाल-बाल बच गए लेकिन उनके पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी के पैर में गोलियां लगीं।

इसके बाद पाकिस्तान ने अपने वरिष्ठ राजनयिक को तुरंत वापस बुला लिया और तालिबान से उसके दूतावास की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

सूत्रों ने कहा कि ज़रदारी ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान अपने अफगान समकक्ष को औपचारिक निमंत्रण दिया।

आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों ने कहा कि मुत्तकी मई के पहले हफ्ते में इस्लामाबाद आ सकते हैं।

नोमान नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now