एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पाकिस्तानी जोड़े का भारत आने का सपना टूटा, तेज गर्मी और प्यास से हुई मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में नयी ज़िंदगी शुरू करने के लिए उत्सुक पाकिस्तान के एक नाबालिग जोड़े को भारतीय वीज़ा हासिल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके बाद वे पैदल ही थार रेगिस्तान से होकर जाने वाली सीमा पार करने के लिए निकल पड़े लेकिन अफसोस की बात यह रही कि तेज गर्मी और प्यास के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

देश की खबरें | पाकिस्तानी जोड़े का भारत आने का सपना टूटा, तेज गर्मी और प्यास से हुई मौत

जैसलमेर, 30 जून भारत में नयी ज़िंदगी शुरू करने के लिए उत्सुक पाकिस्तान के एक नाबालिग जोड़े को भारतीय वीज़ा हासिल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके बाद वे पैदल ही थार रेगिस्तान से होकर जाने वाली सीमा पार करने के लिए निकल पड़े लेकिन अफसोस की बात यह रही कि तेज गर्मी और प्यास के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

कठोर परिस्थितियों का सामना करते हुए नाबालिग जोड़ा 17 वर्षीय लड़का और 15 वर्षीय लड़की जैसलमेर में प्रवेश करने में तो सफल हो गए लेकिन भीषण गर्मी उनके लिए जानलेवा साबित हुई। एक स्थानीय कार्यकर्ता के अनुसार तेज गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण उनकी मौत हो गई। 28 जून को तनोट क्षेत्र में उनके क्षतविक्षत शव पाए गए।

पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि लड़के का शव एक पेड़ के नीचे मिला। उसने आसमानी नीले रंग का सलवार कुर्ता पहना हुआ था। शव के पास एक पीला स्कार्फ और एक मोबाइल फोन भी मिला है, साथ ही उसके चेहरे के पास एक खाली कैन भी मिली है, जिसमें संभवतः पहले पानी भरा रहा होगा।

उन्होंने बताया कि करीब 50 फुट दूर पुलिस को लड़की का शव मिला, जो पीले रंग का घाघरा-कुर्ता और लाल-सफेद चूड़ियां पहने हुए थी। दोनों शव मुंह के बल पड़े थे और इस हद तक क्षत विक्षत हो चुके थे कि उनकी पहचान संभव नहीं थी।

शवों के पास से पाकिस्तानी पहचान पत्र बरामद किए गए।

भारत में पाकिस्तानी अल्पसंख्यक प्रवासियों के अधिकारों की पैरोकारी करने वाले संगठन ‘सीमांत लोक संगठन’ के जिला समन्वयक दिलीप सिंह सोढ़ा के अनुसार, लड़का पाकिस्तान के सिंध प्रांत का रहने वाला था और उसने करीब डेढ़ साल पहले भारत के लिए तीर्थयात्रा वीजा के लिए आवेदन किया था।

सोढ़ा ने कहा कि जब लड़के को भारतीय वीजा मिलने की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं तो उसने अपनी पत्नी के साथ सीमा पार जाने का फैसला किया।

सोढ़ा ने कहा, ‘‘वह भारत में रहना चाहता था। वह किसी तरह भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई।"

उन्होंने सोशल मीडिया पर पहचान पत्रों का विवरण प्रसारित किया और जैसलमेर में लड़के के रिश्तेदारों से संपर्क किया, जिन्होंने उसकी पहचान की पुष्टि की।

दोनों की कठिन यात्रा का विवरण साझा करते हुए सोढ़ा ने कहा कि उनके रिश्तेदारों के अनुसार, लड़के की बाइक सीमा से लगभग 20 किमी दूर मिली थी, और उनके शव भारत के अंदर सीमा से लगभग 12-13 किमी दूर पाए गए थे।

जैसलमेर के क्षेत्राधिकारी रूप सिंह इंदा ने बताया कि पुलिस ने जैसलमेर स्थित स्थानीय विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) से लड़के के वीजा आवेदन के बारे में जानकारी मांगी है।

इंदा ने कहा, "हमें अभी तक इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।"

मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).