देश की खबरें | पुलवामा हमले में शामिल पाकिस्तानी नागरिक आतंकवादी घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बस पर हुए आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी नागरिक मोहिउद्दीन औरंगजेब आलमगीर को सोमवार को आतंकवादी घोषित किया।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल सरकार ने 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बस पर हुए आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी नागरिक मोहिउद्दीन औरंगजेब आलमगीर को सोमवार को आतंकवादी घोषित किया।

पुलवामा में 14 फरवरी 2019 के हमले में सीआरपीएफ के 40 कर्मी शहीद हो गए थे। करीब एक पखवाड़े बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के भीतर स्थित आतंकी शिविरों पर हवाई हमला किया था।

सरकार ने शुक्रवार को आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक प्रमुख नेता और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को आतंकवादी घोषित किया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि मकतब अमीर, मुजाहिद भाई और मुहम्मद भाई के नाम से जाना जाने वाला आलमगीर (39) पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में शामिल था।

वह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) की ओर से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है और पाकिस्तानी नागरिकों से संगठन के लिए चंदा जुटाने की गतिविधियों में संलिप्त है तथा धन को कश्मीर तक पहुंचाता है।

आलमगीर अफगान लड़ाकों की घुसपैठ को सुगम बनाने और जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों पर आतंकी हमलों के समन्वय में शामिल रहा है। मंत्रालय ने कहा कि आलमगीर की सभी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए उसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत एक आतंकवादी के रूप में अधिसूचित किया गया है।

आलमगीर 33वां व्यक्ति है जिसे सरकार ने आतंकवादी घोषित किया है। एक जनवरी 1983 को जन्मा और पाकिस्तान के पंजाब के बहावलपुर का रहने वाला आलमगीर जैश-ए-मोहम्मद का वरिष्ठ नेता है।

जेईएम भारत में कई घातक हमलों जिम्मेदार रहा है, जिसमें पिछले कुछ वर्षों में कई नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। इस संगठन ने ज्यादातर जम्मू कश्मीर में हमले किए हैं।

जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक मौलाना मसूद अजहर, लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा का ‘ऑपरेशनल कमांडर' जकीउर रहमान लखवी भारत में सबसे वांछित आतंकवादियों में शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\