देश की खबरें | पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान, हानिया आमिर, अली जफर के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर एक ‘‘कानूनी अनुरोध’’ के बाद लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकारों माहिरा खान, हानिया आमिर, सनम सईद और अली ज़फ़र के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं।

नयी दिल्ली, एक मई पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर एक ‘‘कानूनी अनुरोध’’ के बाद लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकारों माहिरा खान, हानिया आमिर, सनम सईद और अली ज़फ़र के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं।

भारत में उपयोगकर्ताओं ने जब इन कलाकारों के पेज तक पहुँचने का प्रयास किया, तब यह संदेश प्रदर्शित हुआ ‘‘भारत में अकाउंट उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस सामग्री को प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है ।’’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

पाकिस्तानी अभिनेता बिलाल अब्बास, इकरा अजीज, आयजा खान, इमरान अब्बास और सजल अली के इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए गए हैं।

पाकिस्तानी कलाकाार फ़वाद खान अभिनीत फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज भी हमले के बाद अधर में लटकी हुई है। हालांकि, फ़वाद खान का इंस्टाग्राम अकाउंट भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए अभी भी उपलब्ध है।

गायक आतिफ़ असलम, फ़रहान सईद, अली सेठी, शफ़कत अमानत अली, 2016 की ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता मावरा होकेन, सबा क़मर (‘हिंदी मीडियम’), अदनान सिद्दीकी (‘मॉम’), हमजा अली अब्बासी, ‘बिग बॉस’ फेम वीना मलिक, ‘चुड़ैल्स’ के सितारे सरवत गिलानी, मेहर बानो, निमरा बुचा और यासरा रिजवी के इंस्टाग्राम अकाउंट अभी चालू हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\