विदेश की खबरें | पाकिस्तानी अभिनेत्री-मॉडल हुमैरा असगर का अंतिम संस्कार किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री हुमैरा असगर का यहां अंतिम संस्कार किया गया। इस सप्ताह की शुरुआत में हुमैरा अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
लाहौर, 12 जुलाई पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री हुमैरा असगर का यहां अंतिम संस्कार किया गया। इस सप्ताह की शुरुआत में हुमैरा अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्रथम दृष्टया हुमैरा की मौत में किसी गड़बड़ी का कोई संदेह नहीं है।
उन्होंने बताया कि लाहौर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार शाम को हुमैरा के अंतिम संस्कार में कुछ ही लोग शामिल हुए।
इससे पहले हुमैरा के परिवार ने उनकी मर्जी के खिलाफ फिल्मों में काम करने का हवाला देते हुए अभिनेत्री का शव लेने से इनकार कर दिया था।
कराची में अकेली रहने वाली 32 वर्षीय अभिनेत्री-मॉडल ने कई धारावाहिकों और दो फिल्मों में अभिनय किया था।
हुमैरा का शव इस सप्ताह की शुरुआत में कराची के ‘अपमार्केट डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी’ के एक अपार्टमेंट में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हुमैरा की आठ से दस महीने पहले मृत्यु हो गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है लेकिन शव की सड़न की गंभीरता के कारण मौत का सही कारण पता नहीं लगाया जा सका।
पुलिस ने शनिवार को बताया, “हम रासायनिक परीक्षण और हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि इस मामले में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।”
पुलिस के मुताबिक, अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

