एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से टी20 श्रृंखला जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज को नौ रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी।

खेल की खबरें | पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से टी20 श्रृंखला जीती

कराची, 14 दिसंबर पाकिस्तान ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज को नौ रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और आठ विकेट पर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 163 रन बनाकर आउट हो गयी।

पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (30 गेंदों पर 38 रन), हैदर अली (34 गेंदों पर 31 रन), इफ्तिखार अहमद (19 गेंदों पर 32 रन) और शादाब खान (12 गेंदों पर नाबाद 28) ने उपयोगी योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के लिये ओडियन स्मिथ ने 24 रन देकर दो विकेट लिये जबकि अकील हुसैन ने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उनके अलावा हेडन वाल्श, रोमेरियो शेफर्ड और ओशाने थॉमस ने भी एक - एक विकेट लिया।

वेस्टइंडीज की तरफ से ब्रेंडन किंग ने 43 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाये जबकि रोमेरियो शेफर्ड ने आखिरी क्षणों में 19 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।

पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने 26 रन देकर तीन जबकि मोहम्मद नवाज, मोहम्मद नसीम और हारिस राऊफ ने दो – दो विकेट लिये।

पाकिस्तान ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 63 रन से जीता था। तीसरा और अंतिम मैच गुरुवार को खेला जाएगा जिसके बाद तीन वनडे मैचों की श्रृंखला होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2021 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).