एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान को बड़ी राहत, नकदी संकट से जूझ रहे PAK को सऊदी अरब से मिलेगा 3 अरब डॉलर का कर्ज

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को सऊदी अरब से जल्द ही तीन अरब डॉलर का कर्ज मिलेगा. इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने इस राशि को देश के केंद्रीय बैंक में रखने की सहमति दी है.

पाकिस्तान को बड़ी राहत, नकदी संकट से जूझ रहे PAK को सऊदी अरब से मिलेगा 3 अरब डॉलर का कर्ज
पीएम इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

इस्लामाबाद, 27 नवंबर : नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को सऊदी अरब से जल्द ही तीन अरब डॉलर का कर्ज मिलेगा. इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने इस राशि को देश के केंद्रीय बैंक में रखने की सहमति दी है. ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) में तीन अरब डॉलर का भंडार रखने का वादा किया था. समझौते के अनुसार, सहायता राशि एसबीपी के जमा खाते में एक साल तक रहेगी.

आधिकारिक सूत्रों ने ‘द न्यूज’ को बताया, ‘‘एसबीपी ने सभी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दे दिया है और अब सब कुछ ठीक है और यह राशि अगले कुछ दिन में प्राप्त हो जाएगी.’’ एक आधिकारिक दस्तावेज के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सऊदी अरब से तीन अरब डॉलर की सहायता राशि को एसबीपी में रखने को मंजूरी दे दी है. यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस का नया चिंताजनक स्वरूप सामने आने के बीच डब्ल्यूटीओ ने प्रमुख बैठक टाली

वित्त पर प्रधानमंत्री के सलाहकार के प्रवक्ता मुजम्मिल असलम ने कहा कि पाकिस्तान अगले 60 दिन में सिर्फ तीन स्रोतों से सात अरब डॉलर प्राप्त करने की उम्मीद कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).