देश की खबरें | पाकिस्तान केवल एक भारतीय नेता बालासाहेब ठाकरे से डरता था: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एकमात्र ऐसे भारतीय नेता थे जिससे पाकिस्तान डरता था। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता हिंदुत्व के हिमायती थे, लेकिन उन्हें मुस्लिम समुदाय से कभी नफरत नहीं थी।

मुंबई, 23 जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एकमात्र ऐसे भारतीय नेता थे जिससे पाकिस्तान डरता था। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता हिंदुत्व के हिमायती थे, लेकिन उन्हें मुस्लिम समुदाय से कभी नफरत नहीं थी।

दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा भवन के सेंट्रल हॉल में बाल ठाकरे की 97वीं जयंती के अवसर पर उनकी तैल चित्र के अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक ने सत्ता हासिल करने के लिए अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया।

बाल ठाकरे के बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

शिंदे ने कहा, ‘‘बालासाहेब ठाकरे देश में एकमात्र ऐसे नेता थे जिनसे पाकिस्तान डरता था। वह हिंदुत्व के प्रबल समर्थक थे, लेकिन मुस्लिम समुदाय से कभी नफरत नहीं की। उनका एकमात्र विरोध उन लोगों के लिए था जो भारत में रहते हुए पाकिस्तान की प्रशंसा करते थे।’’

पूर्व मुख्यमंत्री और अब राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एवं शिवसेना के एक धड़े के प्रमुख उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (बाल ठाकरे ने) सत्ता हासिल करने के लिए अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया।’’

विधान भवन परिसर में शिवसेना के संस्थापक के चित्र के अनावरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, "बालासाहेब का तैल चित्र लगाने का आपका कार्य अच्छा हो सकता है, लेकिन आपकी मंशा खराब है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\