देश की खबरें | जम्मू क्षेत्र में गत आठ महीनों में पाकिस्तान ने 3,186 संघर्षविराम का उल्लंघन किया : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने कहा कि पिछले आठ महीनों में जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की कुल 3,186 घटनाएं हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 सितंबर सरकार ने कहा कि पिछले आठ महीनों में जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की कुल 3,186 घटनाएं हुई।

रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इसके अलावा एक जनवरी से 31 अगस्त के बीच जम्मू क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय सीमा के पास सीमापार से गोलीबारी की 242 घटनायें हुई।

यह भी पढ़े | Manish Sisodia Tests Positive for Covid-19: दिल्ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी.

उन्होंने कहा कि एक जनवरी से सात सितंबर के बीच जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक संघर्ष विराम उल्लंघन की कुल 3,186 घटनाएं हुई।

मंत्री ने कहा कि इस साल सात सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में सेना के आठ जवान मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8244 नए केस, 119 की मौत: 14 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्री ने कहा, "संघर्ष विराम उल्लंघन के लिए उचित जवाबी कार्रवाई, भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा की गई है।"

उन्होंने कहा कि युद्धविराम उल्लंघन के सभी मामले हॉटलाइन, फ्लैग मीटिंग और दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच वार्ता के माध्यम से पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ उठाए गए हैं।

इस क्षेत्र में कोरोनो वायरस महामारी के बावजूद, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है और कश्मीर में आतंकवादियों को घुसाने के प्रयास कर रहा है।

सेना के अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को कश्मीर में घुसपैठ करने में मदद करने के लिए पाकिस्तानी सेना सुरक्षा कवच के रूप में सीमा पर गोलाबारी करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\