देश की खबरें | पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी द्विपक्षीय सहमति का उल्लंघन किया : सरकारी सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकारी सूत्रों ने शनिवार रात कहा कि इस्लामाबाद ने भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए आज दोपहर बनी द्विपक्षीय सहमति का उल्लंघन किया है।

नयी दिल्ली, 10 मई सरकारी सूत्रों ने शनिवार रात कहा कि इस्लामाबाद ने भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए आज दोपहर बनी द्विपक्षीय सहमति का उल्लंघन किया है।

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की खबर है। उन्होंने बताया कि पीर पंजाल इलाके में भी ड्रोन देखे जाने की सूचना है।

भारत और पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आई, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान “पूर्ण और तत्काल” संघर्ष-विराम के लिए तैयार हो गए हैं।

हालांकि, शीर्ष सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह परिणाम भारतीय और पाकिस्तानी पक्षों के बीच प्रत्यक्ष बातचीत का नतीजा है और इस्लामाबाद ने “बिना किसी शर्त के” इस पर सहमति जताई है।

ट्रंप के पोस्ट के बाद विदेश सचिव ने मीडिया को बताया कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने आज दोपहर एक बातचीत के दौरान इस सहमति पर सहमति व्यक्त की।

मिसरी ने कहा, “पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक ने आज भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर भारत के सैन्य अभियान महानिदेशक को फोन किया।”

उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि वे भारतीय समयानुसार आज शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोक देंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी