खेल की खबरें | पाकिस्तान ने श्रीलंका पर बनायी बढ़त; दूसरे दिन 10 ओवर का हुआ खेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में मंगलवार को श्रीलंका पर मामूली बढ़त हासिल कर ली, लेकिन लगातार बारिश के दूसरे दिन महज 10 ओवर का खेल हो सका।

कोलंबो, 25 जुलाई  पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में मंगलवार को श्रीलंका पर मामूली बढ़त हासिल कर ली, लेकिन लगातार बारिश के दूसरे दिन महज 10 ओवर का खेल हो सका।

दिन के शुरुआती सत्र के दौरान बारिश के कारण लंच को समय से पहले लिया गया। दोपहर में बारिश रूक गयी थी लेकिन आउटफील्ड में पानी भरे होने के कारण अंपायरों ने चाय के बाद दिन के खेल को खत्म कर दिया। बुधवार को मैच का तीसरा दिन निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू होगा।

पाकिस्तान की टीम ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 145 रन से की। टीम ने श्रीलंका की पहली पारी के 166 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा और जब उसका स्कोर दो विकेट पर 178 रन था तब भारी बारिश के कारण खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

दिन के पहले सत्र में सिर्फ 43 मिनट का खेल हो सका। पाकिस्तान ने इस दौरान 33 रन बनाये।

बारिश के कारण जब खेले रोका गया तब सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक 87 और कप्तान बाबर आजम 28 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 57 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

अबरार अहमद (69 रन पर चार विकेट)  और नसीम शाह (41 रन पर तीन विकेट)  की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने पहले दिन श्रीलंका को 48.5 ओवर में 166 रन पर आउट कर दिया था।

पाकिस्तान ने दो मैचों की इस श्रृंखला में  गॉल में खेले गये पहले टेस्ट को चार विकेट से जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी