पाकिस्तान ने कथित संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को किया तलब
विदेश कार्यालय (एफओ) ने एक बयान में दावा किया कि भारतीय सैन्य बलों ने शुक्रवार को हाजीपीर और संख सेक्टरों में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
इस्लामाबाद, दो मई पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय थल सेना द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किये जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए शनिवार को एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया।
विदेश कार्यालय (एफओ) ने एक बयान में दावा किया कि भारतीय सैन्य बलों ने शुक्रवार को हाजीपीर और संख सेक्टरों में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
कार्यालय ने कहा, ‘‘भारतीय सैन्य बल एलओसी और कामकाजी सीमा पर मोर्टार और स्वचालित हथियारों से असैन्य आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाते रहे हैं।’’
विदेश कार्यालय ने दावा किया कि 2020 में भारत ने अब तक 940 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
उसने दावा किया कि शुक्रवार को बिना किसी उकसावे के भारतीय सैन्य बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।
इस हफ्ते यह दूसरा मौका है, जब पाकिस्तान ने किसी भारतीय राजनयिक को तलब किया है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा के पास कथित तौर पर की गई गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक और दो आम आदमी के मारे जाने की घटना पर बृहस्पतिवार को भारतीय मिशन के प्रभारी को तलब कर अपना विरोध दर्ज कराया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

