खेल की खबरें | टी20 विश्व कप के लिये पाकिस्तानी टीम घोषित, आसिफ की वापसी, फखर और सरफराज बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्यक्रम के बल्लेबाज आसिफ अली और खुशदिल शाह को अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिये पाकिस्तानी टीम में जगह दी गई है जबकि अनुभवी फखर जमां और विकेटकीपर सरफराज अहमद को बाहर कर दिया गया है ।

कराची, छह सितंबर मध्यक्रम के बल्लेबाज आसिफ अली और खुशदिल शाह को अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिये पाकिस्तानी टीम में जगह दी गई है जबकि अनुभवी फखर जमां और विकेटकीपर सरफराज अहमद को बाहर कर दिया गया है ।

बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम विश्व कप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 मैच खेलेगी ।

लाहौर और रावलपिंडी में सात टी20 मैच 25 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच खेले जायेंगे । इसके बाद विश्व कप के पहले मैच में 24 अक्टूबर को पाकिस्तान का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा । विश्व कप 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में खेला जायेगा ।

आसिफ ने अप्रैल में जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेला था ।उन्होंने 29 मैचों में 16 . 38 की औसत से रन बनाये हैं जबकि बायें हाथ के बल्लेबाज खुशदिल का नौ मैचों में औसत 21 . 6 है । उन्होंने आखिरी टी20 लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था ।

मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ आसिफ अली और खुशदिल शाह के आंकड़े भले ही प्रभावी नहीं हो लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि वे अपार प्रतिभाशाली हैं ।मध्यक्रम के लिये वे सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध क्रिकेटर हैं ।’’

टीम :

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, आजम खान, हारिस रऊफ, हसन अली, इमान वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, सोहेब मकसूद ।

रिजर्व : फखर जमां, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका