विदेश की खबरें | पाकिस्तान की विशेष अदालत ने इमरान खान, कुरैशी की जमानत अर्जियों पर सुनवाई स्थगित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने गोपनीय दस्तावेज को सार्वजनिक करने से संबंधित एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके करीबी सहयोगी शाह महमूद कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद की जमानत अर्जियों पर सुनवाई स्थगित कर दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, तीन सितंबर पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने गोपनीय दस्तावेज को सार्वजनिक करने से संबंधित एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके करीबी सहयोगी शाह महमूद कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद की जमानत अर्जियों पर सुनवाई स्थगित कर दी है।

अदालत ने इसके अधिकार क्षेत्र को चुनौती देने वाली याचिका पर इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा फैसला सुनाये जाने तक सुनवाई स्थगित की है।

कथित राजनयिक दस्तावेज में पिछले साल दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो के उप विदेश मंत्री डोनाल्ड लू सहित अमेरिकी विदेश विभाग के अन्य अधिकारियों और पाकिस्तानी राजदूत असद माजिद खान के बीच हुई एक बैठक का विवरण शामिल था।

अमेरिकी मीडिया संस्थान द इंटरसेप्ट द्वारा इस दस्तावेज की एक कथित प्रति के प्रकाशन के बाद इमरान खान के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ गया है। शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार के कई नेताओं ने दस्तावेज लीक के लिए खान पर उंगली उठाई है।

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री खान के करीबी सहयोगी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष कुरैशी (67) को अमेरिका स्थित पाकिस्तानी दूतावास द्वारा विदेश कार्यालय को भेजे गए आधिकारिक दस्तावेज की गोपनीयता का उल्लंघन करने के लिए 19 अगस्त को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

राजनयिक दस्तावेज जब भेजा गया था, उस समय कुरैशी विदेश मंत्री थे।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, यहां की एक विशेष अदालत ने राजनयिक दस्तावेज मामले में खान और कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद की जमानत अर्जियों की सुनवाई तब तक के लिए स्थगित कर दी है, जब तक कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय निचली अदालत के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला नहीं सुना देता।

लाहौर उच्च न्यायालय सात अलग-अलग मामलों में खान (70) की अग्रिम जमानत अर्जियों को खारिज किये जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड