एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान: शौहर ने बीवी को पांच हजार में बेचा, महिला को खरीदने वालों ने किया बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला को उसके शौहर ने पांच हजार रुपये में कथित तौर पर चार व्यक्तियों को बेच दिया जिन्होंने उसके साथ 21 दिन तक सामूहिक बलात्कार किया।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान: शौहर ने बीवी को पांच हजार में बेचा, महिला को खरीदने वालों ने किया बलात्कार

लाहौर, 29 अक्टूबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला को उसके शौहर ने पांच हजार रुपये में कथित तौर पर चार व्यक्तियों को बेच दिया जिन्होंने उसके साथ 21 दिन तक सामूहिक बलात्कार किया।

घटना लाहौर से 200 किलोमीटर दूर स्थित उत्तरी सरगोधा की है।

यह भी पढ़े | Sex Amid Coronavirus: कोरोना वायरस महामारी के दौरान दुनिया के इन देशों में लोगों ने बनाई सेक्स से दूरी, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा.

आरोपी महिला को अपने निवास स्थान पर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ 21 दिन तक सामूहिक बलात्कार किया जिसके बाद वह किसी तरह भागकर स्थानीय पुलिस थाने पहुंची।

पुलिस ने महिला के पति और चार अन्य आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने से मना कर दिया जिसके बाद पीड़िता ने बुधवार को सरगोधा सत्र न्यायालय में एक आवेदन दाखिल किया।

यह भी पढ़े | Terror Attack in France: फ्रांस के नीस में संदिग्ध आतंकी हमला, कम से कम 3 की मौत, कई जख्मी.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुहम्मद इजाज ने सरगोधा जिला पुलिस को नोटिस जारी कर दो नवंबर को मामले पर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

पंजाब प्रांत में हाल ही में सामूहिक बलात्कार के कई मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).