खेल की खबरें | वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के लिये पाकिस्तान ने मलिक, हसन, वसीम और सरफराज को विश्राम दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे श्रृंखला के लिये वरिष्ठ क्रिकेटरों शोएब मलिक, इमाद वसीम, सरफराज अहमद और हसन अली को विश्राम दिया है।
कराची, दो दिसंबर पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे श्रृंखला के लिये वरिष्ठ क्रिकेटरों शोएब मलिक, इमाद वसीम, सरफराज अहमद और हसन अली को विश्राम दिया है।
मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा कि उनका प्रयास सीनियर खिलाड़ियों को विश्राम देना और युवा खिलाड़ियों को मौका देना है।
सीमित ओवरों की श्रृंखला 13 से 22 दिसंबर के बीच कराची में खेली जाएगी। इसमें पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और फिर तीन वनडे खेले जाएंगे।
पाकिस्तान की टीमें इस प्रकार हैं :
टी20 टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मुहम्मद हसनैन, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।
वनडे टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मुहम्मद हसनैन, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, सऊद शकील, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक (ट्रिजर्व)।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2021 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

