विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने ‘आतंकवाद विशेषज्ञ’ संबंधी जयशंकर के बयान को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर के उस बयान को खारिज करता है जिसमें कहा गया था कि ‘‘पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का विशेषज्ञ है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, तीन अक्टूबर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर के उस बयान को खारिज करता है जिसमें कहा गया था कि ‘‘पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का विशेषज्ञ है।’’

पाकिस्तान ने कहा कि जयशंकर का बयान ‘‘ बेहद ही गैर जिम्मेदाराना और अनावश्यक है।’’

उल्लेखनीय है कि गुजरात के वडोदरा में शनिवार को ‘‘भारत और विश्व का उदय : मोदी युग में विदेश नीति’’ विषय पर चर्चा के दौरान जयशंकर ने कहा था कि भारत को ‘‘ आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) का विशेषज्ञ’’ माना जाता है और पड़ोसी देश ‘‘अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के विशेषज्ञ’’ के तौर पर जाना जाता है।

विदेश मंत्री ने कहा था, ‘‘किसी भी देश ने आतंकवाद को इतना समर्थन नहीं दिया है जितना पाकिस्तान ने दिया है। आप दुनिया में हर जगह मुझे दिखा सकते हैं कि पाकिस्तान ने इतने सालों में भारत के खिलाफ क्या किया है। 26/11 मुंबई हमले के बाद यह हमारे लिए स्पष्ट होना आवश्यक था कि इस तरह का व्यवहार और कार्रवाई अस्वीकार्य है और इसके नतीजे भुगतने होंगे।’’

विदेश कार्यालय ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान, विदेशमंत्री (जयशंकर) द्वारा भारत के वडोदरा में की गई ‘बेहद गैर जिम्मेदाराना और अनावश्यक टिप्पणी’’ को खारिज करता है, जिसमें पाकिस्तान की कथित तौर पर ‘‘अतंरराष्ट्रीय आतंकवाद में संलिप्तता बताई गई थी।’’

विदेश कार्यालय ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ यह बेबुनियाद टिप्पणी अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भ्रमित करने के लिए भारतीय नेताओं द्वारा आतंकवाद को लेकर तथ्य गढ़ने की प्रवृत्ति को दिखाती है।’’

विदेश कार्यालय ने दावा किया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद रोधी अभियान से लेकर आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अपनी भूमिका से विश्व शांति में योगदान दिया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने स्वीकार किया है।

बयान में कहा गया, ‘‘पाकिस्तान एकमात्र देश है जिसने ऐसे तत्वों और शत्रुतापूर्ण मंशा रखने वाले देशों के प्रत्यक्ष आतंकवाद का सामना किया है।’’

विदेश कार्यालय ने भारत पर अपनी जमीन से पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप भी लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\