विदेश की खबरें | पाकिस्तान भारत के साथ ‘सार्थक वार्ता’ के लिए तैयार : प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि उनका देश सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ ‘‘सार्थक बातचीत’’ के लिए तैयार है।
इस्लामाबाद, 23 जुलाई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि उनका देश सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ ‘‘सार्थक बातचीत’’ के लिए तैयार है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शरीफ ने ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मैरियट से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।
मैरियट ने प्रधानमंत्री आवास में शहबाज शरीफ से मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया की क्षेत्रीय स्थिति पर भी चर्चा की।
बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री शरीफ ने पाकिस्तान-भारत गतिरोध के दौरान तनाव कम करने में ब्रिटेन की भूमिका की सराहना की और दोहराया कि पाकिस्तान सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए तैयार है।’’
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।
इन हमलों के कारण चार दिनों तक दोनों देशों के बीच भीषण झड़पें हुईं, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के साथ समाप्त हुईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

