विदेश की खबरें | पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी को भ्रष्टाचार के मामले में मिली छूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार के एक मामले में जरदारी को पद पर रहते विशेष छूट मिलेगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लमाबाद, 19 मार्च पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार के एक मामले में जरदारी को पद पर रहते विशेष छूट मिलेगी।

भ्रष्टाचार के इस मामले को आमतौर पर 'पार्क लेन' के रूप में जाना जाता है। जरदारी पर प्रमुख कंपनियों को ऋण जारी करने के लिए अधिकारियों को प्रभावित करने का आरोप है।

इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश नासिर जावेद राणा ने 'पार्क लेन' मामले की सुनवाई की।

जरदारी पर आरोप है कि राष्ट्रपति के पद पर रहते उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल 2008 से 2013 के दौरान अपनी कुछ बड़ी कंपनियों के लिए ऋण जारी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभावित किया था।

जरदारी के वकीलों ने सुनवाई के दौरान दलील दी कि राष्ट्रपति बनने के बाद उनपर अदालती मामलों में मिलने वाली छूट लागू होती है और अब उनके खिलाफ कोई भी सुनवाई जारी नहीं रह सकती।

जरदारी नौ मार्च को दूसरी बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\