विदेश की खबरें | पाकिस्तान: मस्जिद पर हुए हमले के सरगना की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक दिन पहले हुए इस हमले में 57 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 200 लोग घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।

एक दिन पहले हुए इस हमले में 57 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 200 लोग घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।

आईएस ने एक बयान में कहा कि हमले को अंजाम देने वाला एकमात्र आत्मघाती हमलावर पड़ोसी देश अफगानिस्तान से था। हमलावर ने उत्तर-पश्चिम पेशावर में शिया मुसलमानों की मस्जिद की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षा कर्मियों को गोली मार दी और फिर मस्जिद के अंदर घुसकर विस्फोट को अंजाम दिया।

हमला जुमे की नमाज के दौरान हुआ।

वहीं, अफगानिस्तान में शासन कर रहे तालिबान के उप संस्कृति एवं सूचना मंत्री जबीउल्ला मुजाहिद ने ट्वीट किया, ''हम पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद पर हुए हमले की निंदा करते हैं। आम लोगों और नमाजियों पर हमले को किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता।''

हालांकि, उन्होंने आईएस के इस दावे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि हमलावर अफगानिस्तान से था।

इस बीच, पाकिस्तान के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कच्चा रिसालदार मस्जिद के बाहर जिन पुलिस कर्मियों को गोली मारी गई थी, उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने बाद में दम तोड़ दिया।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने एक बयान में कहा कि हमले के सरगना का पता लगाने के लिए तीन जांच दल गठित किये गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू