विदेश की खबरें | पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान पीसीबी प्रमुख बनने के लिये ज्यादा सक्षम : सिंध के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने सोमवार को प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को संभालने के तरीके पर तीखा हमला किया और कहा कि वह देश का प्रधानमंत्री बनने के बजाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनने के लिये ज्यादा उपयुक्त है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई।

इस्लामाबाद, एक नवंबर सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने सोमवार को प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को संभालने के तरीके पर तीखा हमला किया और कहा कि वह देश का प्रधानमंत्री बनने के बजाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनने के लिये ज्यादा उपयुक्त है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई।

जियो टीवी की खबर के अनुसार, इस्लामाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि टीएलपी विरोध के मुद्दे को संभालने में पाकिस्तान सरकार की अक्षमता के कारण कीमती जानें चली गईं।

एक पखवाड़े पहले हुई झड़पों के बाद से 11 टीएलपी कार्यकर्ताओं और आठ पुलिसकर्मियों सहित 19 लोगों की जान चली गई थी और 300 से अधिक घायल हो गए थे।

विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सदस्य शाह ने कहा, “पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) सरकार वह काम करती है जिसे वह न उगल सकती है न निगल सकती है।” उन्होंने सभी पक्षकारों से कहा कि वह बैठकर विचार करें कि देश हित में क्या है।

खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने क्रिकेटर से नेता बने खान को यह कहते हुए सुना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम यूएई में चल रहे टी20 विश्व कप में उनकी वजह से शानदार प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा, “मैंने पूर्व में भी कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान के लिये यही बेहतर है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में काम करें।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\