एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे की योजना बना रहा है पाकिस्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नवंबर में सीनियर राष्ट्रीय टीम और ए टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर भेजने की सोच रहा है जिससे प्रमुख खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में घरेलू क्रिकेट का स्तर गिरने की आशंकायें पैदा होने लगी हैं ।

खेल की खबरें | नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे की योजना बना रहा है पाकिस्तान

कराची, नौ सितंबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नवंबर में सीनियर राष्ट्रीय टीम और ए टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर भेजने की सोच रहा है जिससे प्रमुख खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में घरेलू क्रिकेट का स्तर गिरने की आशंकायें पैदा होने लगी हैं ।

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि बोर्ड नवंबर के आखिर में 40 से 45 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड भेजने की सोच रहा है ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली दुबई रवाना, तैयारियों का लेंगे जायजा.

सूत्र ने कहा ,‘‘ कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के कारण दोनों टीमों में ज्यादा खिलाड़ी भेजे जायेंगे ।वहां पहुंचने पर खिलाड़ियों और अधिकारियों को 14 दिन पृथकवास में रहना होगा और मैच से पहले बायो बबल में प्रवेश करना होगा ।’’

सीनियर टीम टेस्ट, वनडे और टी20 श्रृंखला खेलेगी जबकि पाकिस्तान ए टीम कई चार दिवसीय मैचों में भाग लेगी ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: UAE में पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ बीच पर मस्ती करते हुए नजर आए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, देखें तस्वीर.

सीनियर टीम को एक महीना पृथकवास और अभ्यास शिविरों में भाग लेना होगा जिसके बाद टेस्ट श्रृंखला खेली जायेगी ।

पसीबी अक्टूबर से जनवरी के बाद छह प्रांतीय टीमों की कायदे आजम ट्राफी और राष्ट्रीय एक दिवसीय कप के आयोजन की योजना बना रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).