विदेश की खबरें | पाकिस्तान: मौलाना तारिक जमील और अभिनेत्री माहिरा खान कोरोना वायरस से संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के मौलाना तारिक जमील तथा अभिनेत्री माहिरा खान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जमील ने सोमवार ट्विटर पर जबकि खान ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी।
इस्लामाबाद, 14 दिसंबर पाकिस्तान के मौलाना तारिक जमील तथा अभिनेत्री माहिरा खान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जमील ने सोमवार ट्विटर पर जबकि खान ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाने वाले जमील ने ट्वीट किया, ''बीते कुछ दिन से मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद मैंने कोविड-19 जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट में मेरे संक्रमित होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो गया हूं।''
यह भी पढ़े | वेनेजुएला ने की नाव पलटने की घटना में 14 लोगों की मौत की पुष्टि.
प्रधानमंत्री खान ने जमील के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
वहीं, साल 2017 में आई फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान के साथ अभिनय करने वाली माहिरा खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मैं कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हूं। मैंने खुद को पृथक कर लिया है और बीते कुछ दिन में मेरे संपर्क में आए लोगों को भी इसकी जानकारी दे दी है।''
इस बीच, पाकिस्तान में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 2,362 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,40,787 हो गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 36 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 8,832 हो गई है। देश में अब भी 47,236 लोग वायरस से संक्रमित हैं। 384,719 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

