खेल की खबरें | पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम कोचिंग स्टाफ के बिना सुल्तान जोहोर टूर्नामेंट के लिये रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम सहयोगी स्टाफ के बिना ही मलेशिया में सुल्तान जोहोर कप अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिये रवाना हो गई चूंकि टीम के चयन को लेकर मुख्य कोच हनीफ खान और पाकिस्तान हॉकी महासंघ में ठन गई थी ।

कराची, 25 अक्टूबर पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम सहयोगी स्टाफ के बिना ही मलेशिया में सुल्तान जोहोर कप अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिये रवाना हो गई चूंकि टीम के चयन को लेकर मुख्य कोच हनीफ खान और पाकिस्तान हॉकी महासंघ में ठन गई थी ।

हॉकी में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हनीफ 27 अक्टूबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिये टीम के साथ नहीं गए क्योंकि वह टीम के चयन से खुश नहीं थे ।

कोच शकील अब्बासी भी नहीं गए और उन्होंने हनीफ की इस दलील का समर्थन किया कि पीएचएफ को उनसे पूछे बिना टीम में बदलाव नहीं करने चाहिये थे ।

हनीफ ने कहा ,‘‘ पीएचएफ अध्यक्ष खालिद सज्जाह खोकर ने मुझे टीम का प्रभार लेने और चयन समिति के साथ मिलकर टीम चुनने के लिये कहा । मैने कहा कि हमें 18 से ज्यादा खिलाड़ी नहीं चाहिये लेकिन उन्होंने कहा कि पीएचएफ अध्यक्ष ने 20 खिलाड़ियों को मंजूरी दी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अंतिम टीम चुने जाने के बाद 21वां खिलाड़ी और तीसरा गोलकीपर भी जोड़ा गया जबकि दो तीन खिलाड़ियों को बदल दिया गया और यह कहा गया कि उनके पास दस्तावेज पूरे नहीं थे ।’’

हनीफ ने कहा कि मलेशिया में किसी विदेशी कोच को लाने की बात भी चल रही है लिहाजा उन्होंने टीम के साथ नहीं जाने का फैसला किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज