देश की खबरें | आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में भेजने की कोशिश कर रहा है पाक: पुलिस प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान अपने सैनिकों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की आड़ में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को भेजने की कोशिश कर रहा है।

श्रीनगर, 23 जून जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान अपने सैनिकों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की आड़ में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को भेजने की कोशिश कर रहा है।

सिंह ने कहा, ‘‘पाकिस्तान कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के और आतंकवादियों को भेजने के प्रयास कर रहा है। इसके लिए वे जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा या नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (राजौरी जिले में) का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Earthquake in Akola: महाराष्ट्र के अकोला में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 दर्ज- जानमाल का नुकसान नहीं.

उन्होंने यहां सीआरपीएफ के एक जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा, ‘‘संघर्षविराम उल्लंघन की आड़ में कुपवाड़ा और बारामुला में भी आतंकवादियों को इस तरफ भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। सेना वहां इन प्रयासों को नाकाम कर रही है।’’

सीआरएपीएफ का एक जवान आज सुबह पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई एक मुठभेड़ में शहीद हो गया। मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए जिनकी अभी पहचान नहीं हो पायी है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पाकिस्तान के 7 खिलाड़ी पाए गए पॉजिटिव: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस साल जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में बढ़ोतरी हुई है और 10 जून तक 2,027 से अधिक संघर्षविराम उल्लंघन हो चुके हैं।

पुलिस प्रमुख ने यह भी दावा किया कि जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह सुरक्षा बलों पर एक बड़ा आईईडी हमला करने की योजना बना रहा है और कहा कि सुरक्षा तंत्र उससे निपटने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले महीने की 28 तारीख को एक वाहन के जरिये आईईडी हमला करने की योजना विफल कर दी थी। जैश अब सुरक्षा बलों के खिलाफ किसी बड़े आईईडी हमले की साजिश रच रहा है। हम इस तरह की साजिशों के खिलाफ सभी स्तरों पर पूरी तरह से सतर्क हैं, मुझे यकीन है कि हमारी सतर्कता हम उन साजिशों से निपट लेंगे।’’

आतंकवादियों के खिलाफ हालिया अभियानों की सफलताओं के बारे में पूछे जाने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा कि सुरक्षा बल रोज़ाना मिलने वाले खुफिया इनपुट के आधार पर लगभग दो दर्जन अभियान संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी एक दो अभियान सफल हो जाते हैं और कभी एक भी सफल नहीं हो पाता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\