पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश पर एक साल का प्रतिबंध लगाया
बॉश को जनवरी के ड्राफ्ट में पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी पेशावर जाल्मी ने अपनी टीम में चुना था. इसके बाद आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य खिलाड़ी लिज़ाद विलियम्स के चोटिल होने के कारण उनकी जगह पर बॉश को अपनी टीम में शामिल कर दिया था.

बॉश ने पीएसएल की बजाय आईपीएल में खेलने को प्राथमिकता दी जिसके बाद पीसीबी ने उन पर अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया था. इस साल आईपीएल और पीएसएल का आयोजन लगभग एक साथ हो रहा है. पीसीबी में गुरुवार को जारी बयान में कहा, ‘‘इस ऑलराउंडर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है और वह अगले साल पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए चयन का पात्र नहीं होगा.’’ यह भी पढ़ें : WTC Final 2025: डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान बावुमा को कोहनी में लगी चोट
बॉश ने कहा, ‘‘मुझे अपने फैसले पर गहरा अफसोस है और मैं पाकिस्तान के लोगों, पेशावर जाल्मी के प्रशंसकों और क्रिकेट समुदाय से माफी मांगता हूं. मैं आशा करता हूं कि भविष्य में नए समर्पण और प्रशंसकों के विश्वास के साथ पीएसएल में वापसी करूंगा.’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).