देश की खबरें | पाकिस्तान हॉकी कोच ने कहा, कुछ भारतीय खिलाड़ी मेरे खिलाड़ियों के आदर्श

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान हॉकी टीम के मुख्य कोच सेगफ्राइड ऐकमैन ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाड़ी अपने भारतीय समकक्षों का काफी सम्मान करते हैं और उनमें से कुछ को अपना आदर्श मानते हैं।

नयी दिल्ली, 20 मई पाकिस्तान हॉकी टीम के मुख्य कोच सेगफ्राइड ऐकमैन ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाड़ी अपने भारतीय समकक्षों का काफी सम्मान करते हैं और उनमें से कुछ को अपना आदर्श मानते हैं।

चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान सोमवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में एशियाई कप के पूल ए के पहले मैच में आमने सामने होंगे।

ऐकमैन ने मैच से पूर्व कहा, ‘‘पाकिस्तानी खिलाड़ियों में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों का काफी सम्मान है। कुछ भारतीय उनके आदर्श भी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भी भारतीय खिलाड़ियों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए यही सम्मान नजर आता है। इस तरह का माहौल अच्छा है।’’

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट विश्व कप का क्वालीफायर है। भारत, जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया को पूल ए में जगह मिली है जबकि मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश को पूल बी में रखा गया है।

ऐकमैन ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘खिलाड़ी एक बार फिर प्रतियोगिता में उतरकर काफी रोमांचित हैं। वे सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना चाहते हैं और भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर उत्सुक हैं।’’ संभावना है कि एशिया कप के मौजूदा प्रारूप में भारत और पाकिस्तान की टीम दो बार आमने सामने हो सकती हैं।

हाल में कोच नियुक्त किए गए ऐकमैन ने कहा, ‘‘यह कड़ा टूर्नामेंट होगा। टीम को विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का कोई दूसरा या आसान मौका नहीं मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके भारत के अलावा अन्य टीम के लिए यह टूर्नामेंट करो या मरो की तरह है। इसलिए हम सभी को टूर्नामेंट में अपना सब कुछ झोंकना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें