विदेश की खबरें | पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ जफर मिर्जा ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इस्लामाबाद, छह जुलाई पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ जफर मिर्जा ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मिर्जा इस महामारी की चपेट में आने वाले देश के एक और वरिष्ठ मंत्री हैं।

यह भी पढ़े | चीन का सनसनीखेज आरोप- हमारा डेटा चोरी कर रहा है आस्ट्रेलिया.

स्वास्थ्य मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक मिर्जा ने कहा कि उन्हें हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं और वह सभी एहतियात बरत रहे हैं।

मिर्जा ने ट्वीट किया, “मेरी जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। चिकित्सकीय परामर्श के तहत मैं घर में पृथक-वास में रह रहा हूं और सभी एहतियात बरत रहा हूं। मुझे हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं। मेरे लिए प्रार्थना करें।”

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2,31,000 के पार.

शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्होंने खुद को पृथक-वास में रखा है।

कुरैशी सत्ताधारी दल तहरीक-ए-इंसाफ के उपाध्यक्ष हैं और इमरान खान सरकार में नंबर दो की हैसियत रखते हैं।

कुरैशी के अलावा पाकिस्तान के कई सांसद संक्रमण के शिकार हो चुके हैं और उनमें से कुछ की मौत हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\