विदेश की खबरें | पाकिस्तान में जून के बाद कोरोना वायरस के सबसे कम मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में जून के बाद एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर पाकिस्तान में जून के बाद एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि मुल्क में पिछले 24 घंटे में 689 नए मामले आए हैं जो 21 जून के बाद सबसे कम है, जब 663 मरीज मिले थे।

देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 41,754 है जबकि कुल मामले 12,59,648 पहुंच गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 18 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 28,152 पहुंच गई है।

पाकिस्तान में सोमवार को 42,476 नमूनों की जांच की गई थी व संक्रमण दर 1.62 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक, 11,89,742 लोग संक्रमण मे मुक्त हो चुके हैं जबकि 2280 मरीजों की हालत अब भी नाजुक है।

मंत्रालय ने बताया कि 3.4 करोड़ से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है जबकि 6.4 करोड़ लोगों को कोविड रोधी टीके की कम से कम एक खुराक लगा दी गई है।

मुल्क में कोविड की स्थिति में सुधार के बाद पाकिस्तान सरकार ने सोमवार से शिक्षण संस्थान खोलने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी