विदेश की खबरें | पाकिस्तान सरकार, टीएलपी ने लंबी बातचीत के बाद किया समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सरकार और प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) संगठन लंबी बातचीत के बाद एक समझौते पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा नियुक्त वार्ता दल ने रविवार को इसकी घोषणा की। फ्रांस के राजदूत के निष्कासन और टीएलपी के प्रमुख की रिहाई की मांग को लेकर कुछ दिनों से हिंसक विरोध- प्रदर्शन के बाद यह समझौता हुआ है।

इस्लामाबाद, 31 अक्टूबर पाकिस्तान सरकार और प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) संगठन लंबी बातचीत के बाद एक समझौते पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा नियुक्त वार्ता दल ने रविवार को इसकी घोषणा की। फ्रांस के राजदूत के निष्कासन और टीएलपी के प्रमुख की रिहाई की मांग को लेकर कुछ दिनों से हिंसक विरोध- प्रदर्शन के बाद यह समझौता हुआ है।

प्रधानमंत्री खान ने शनिवार को प्रभावशाली मौलवियों के एक समूह को टीएलपी के साथ बातचीत करने का काम सौंपा था। टीएलपी के हजारों सदस्यों ने 15 अक्टूबर को लाहौर से इस्लामाबाद की ओर तब मार्च करना शुरू कर दिया था, जब सरकार ने घोषणा की थी कि वह फ्रांसीसी दूत के निष्कासन की उसकी मांग को पूरा नहीं कर सकती है।

समझौते की घोषणा संवाददाता सम्मेलन में की गई जिसमें विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर, संसदीय कार्य मंत्री अली मोहम्मद खान, धार्मिक विद्वान मुफ्ती मुनीबुर रहमान और टीएलपी सदस्य मुफ्ती गुलाम अब्बास फैजी तथा मुफ्ती मोहम्मद अमीर शामिल थे।

‘डॉन’ अखबार ने सरकार की तरफ से वार्ता की अगुवाई करने वाले मुफ्ती मुनीब के हवाले से कहा है, ‘‘पाकिस्तान सरकार और टीएलपी के बीच आपसी विश्वास के माहौल में विस्तृत चर्चा हुई और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।’’

हालांकि, उन्होंने समझौते का कोई विशेष विवरण नहीं दिया और कहा कि उन्हें ‘‘उचित समय’’ पर साझा किया जाएगा। मुनीब ने कहा कि समझौता किसी व्यक्ति की जीत नहीं है और वार्ता किसी भी दबाव से मुक्त है। उन्होंने कहा कि इस समझौते का टीएलपी प्रमुख साद रिजवी ने भी समर्थन किया है।

इस बीच, टीएलपी कार्यकर्ताओं ने वजीराबाद में रविवार को लगातार तीसरे दिन धरना जारी रखा। विरोध के कारण इस्लामाबाद से लगभग 220 किलोमीटर दूर गुजरांवाला में इंटरनेट और ट्रेन सेवाएं बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\