खेल की खबरें | पाकिस्तान सरकार ने पीएचएफ को निलंबित कर नये सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहले से ही कई तरह के संकट में घिरे पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) को एक और बड़ा झटका देते हुए देश के खेल बोर्ड (पीएसबी) ने उसे निलंबित करने के बाद नये सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया है।

कराची, 18 अगस्त पहले से ही कई तरह के संकट में घिरे पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) को एक और बड़ा झटका देते हुए देश के खेल बोर्ड (पीएसबी) ने उसे निलंबित करने के बाद नये सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया है।

सरकार के नियंत्रण वाली संस्था पीएसबी के अनुसार पीएचएफ को निवर्तमान प्रधान मंत्री शाहबाज शरीफ के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने इससे संबंधित आदेश पर अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में हस्ताक्षर किये थे।

प्रधानमंत्री पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पीएचएफ के प्रमुख संरक्षक हैं और उनके पास दोनों निकायों को भंग करने का अधिकार है।

पीएचएफ पदाधिकारियों ने पीएसबी द्वारा उठाए गए कठोर कदम पर अभी तक पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। पीएसबी ने हालांकि सीनियर और जूनियर टीमों की एक चयन समिति और टीम प्रबंधन को बरकरार रखा है ताकि आगामी एशियाई खेलों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

पीएचएफ अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) खालिद सज्जाद खोखर चुनाव कराने के बाद 2022 की शुरुआत में तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए। पीएसबी ने उन्हें मान्यता देने से इनकार कर दिया था।

खोखर ने पीएसबी के आदेश की अवहेलना करते हुए अदालत का रूख किया था और अदालत के फैसले के बाद चुनाव कराये गये थे।

देश के पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने पीएचएफ के नये सिरे से चुनाव कराने के कदम का स्वागत करते हुए सरकार से महासंघ के फंड का ऑडिट कराने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी