एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पांच सेक्टरों में गोलाबारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पांच सेक्टरों के अग्रिम क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

देश की खबरें | पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पांच सेक्टरों में गोलाबारी की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 10 सितंबर पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पांच सेक्टरों के अग्रिम क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 1,152 नए केस, संक्रमितों की संख्या 58,079 हुई: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जम्मू में रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद ने कहा, ''पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर कई जगहों पर छोटे हथियारों से लगातार गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।''

प्रवक्ता ने कहा, “आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे, पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर और अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास मनकोट, देगवार और मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।”

यह भी पढ़े | दिल्ली: मंगोलपुरी में 3 नाबलिकों द्वारा 9 वर्षीय बहरी लड़की का यौन उत्पीड़न.

उन्होंने कहा कि शाम के समय पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर को निशाना बनाया। रात करीब दस बजे उसने पुंछ में कृष्णा घाटी सेक्टर में फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। इलाके से आखिरी खबर मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दो सितंबर को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था जिसमें भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी शहीद हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 11:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).