खेल की खबरें | वित्तीय संकट से जूझ रहा पाकिस्तान एफआईएच नेशंस कप हॉकी के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम भेजेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नकदी की कमी का सामना कर रहा पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) 15 से 21 जून तक मलेशिया के कुआलालंपुर में होने वाले एफआईएच नेशंस कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम भेजेगा।

कराची, आठ जून नकदी की कमी का सामना कर रहा पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) 15 से 21 जून तक मलेशिया के कुआलालंपुर में होने वाले एफआईएच नेशंस कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम भेजेगा।

  पीएचएफ सचिव राणा मुजाहिद ने कहा कि महासंघ के अध्यक्ष मीर तारिक बुगती ने सरकार से अनुदान, प्रायोजन और यहां तक कि व्यक्तिगत दान प्राप्त किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीनियर टीम कैलेंडर वर्ष में अपने सभी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में खेल सके।

इस पूर्व ओलंपियन ने कहा, ‘‘ पीएचएफ वित्तीय संकट से गुजर रहा है लेकिन हम किसी तरह काम चला रहे हैं क्योंकि जब तक हमारे खिलाड़ी नियमित रूप से प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे वे कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे।’’

पाकिस्तान की टीम पिछले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। टीम 2012 के बाद से ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई करने में विफल रही है।

मुजाहिद ने कहा, ‘‘मैं खुद भी खिलाड़ी रहा हूं। मुझे पता है कि जब महासंघ किसी खिलाड़ी का अच्छे से ख्याल रखता है तो वह पूरी तरह से अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करता है।’’

पीएचएफ ने इसके साथ ही पहली बार मुख्य कोच ताहिर जमां को चयनकर्ता की मदद के बिना 20 सदस्यीय टीम का चयन करने की अनुमति दी।

शकील इमाद बट को आठ देशों की प्रतियोगिता के लिए टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है जबकि राणा वहीद उप-कप्तान है।

इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान और मेजबान मलेशिया के अलावा फ्रांस, जापान, कोरिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेल्स की टीमें शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज