विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने डेनियल पर्ल के हत्यारों की हिरासत अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंध सरकार ने वर्ष 2002 में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण एवं हत्या के दोषी ब्रिटिश मूल के अलकायदा नेता अहमद उमर सईद शेख और उसके तीन साथियों की हिरासत अवधि तीन महीने के लिए बढ़ा दी है।

कराची, दो जुलाई सिंध सरकार ने वर्ष 2002 में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण एवं हत्या के दोषी ब्रिटिश मूल के अलकायदा नेता अहमद उमर सईद शेख और उसके तीन साथियों की हिरासत अवधि तीन महीने के लिए बढ़ा दी है।

निचली अदालत ने शेख को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी लेकिन अप्रैल में उच्च न्यायालय ने सजा को पलट दिया था।

यह भी पढ़े | भारत के खिलाफ आक्रामक रवैया चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का असली चेहरा: व्हाइट हाउस.

पर्ल हत्याकांड के चार दोषियों की सजा को पलटने के उच्च न्यायालय के फैसले को निलंबित करने के लिए सिंध सरकार ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल की थी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने 29 जून को खारिज कर दिया था।

हालांकि, अदालत ने सरकार को दोषियों को हिरासत में रखने के लिए कदम उठाने की अनुमति दी थी। इनकी हिरासत अवधि एक जुलाई को समाप्त हो गई।

यह भी पढ़े | हांगकांग के बाहर भी 'लागू' चीन का नया कानून.

अधिकारियों ने बताया कि सिंध सरकार ने दोषियों की हिरासत अवधि 90 दिन के लिए बढ़ा दी है।

कराची केंद्रीय कारागर के अधीक्षक हसन सेहतू ने संवाददाताओं से कहा कि दोषियों को 30 सितंबर तक जेल में ही रहना होगा।

गौरतलब है कि सिंध उच्च न्यायालय के फैसले के दो दिन बाद सिंध सरकार ने शेख और उसके तीन साथियों को जेल में रखने के लिए इन पर लोक व्यवस्था रखरखाव कानून लागू कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान