विदेश की खबरें | पाकिस्तान: बड़ी बहन ने ‘झूठी शान की खातिर’ छोटी बहन की गोली मार कर हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 20 वर्षीय एक लड़की की, उसकी बड़ी बहन ने ‘झूठी शान की खातिर’ कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लाहौर, पांच अगस्त पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 20 वर्षीय एक लड़की की, उसकी बड़ी बहन ने ‘झूठी शान की खातिर’ कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की छोटी बहन अपने परिवार की इच्छाओं के खिलाफ अपने पसंद के व्यक्ति से शादी करना चाह रही थी।

यह भी पढ़े | कब सुधरेगा पाकिस्तान: इमरान खान ने नया नक्शा जारी किया, जिसमें कश्मीर को बताया PAK का हिस्सा.

यह घटना मंगलवार को लाहौर से करीब 50 किमी दूर स्थित खुशाल सिंह गांव में हुई, जब ताहिरा बीबी अपने मुहल्ले के व्यक्ति से कोर्ट मैरिज करने के लिये घर से रवाना हुई थी।

पुलिस ने बताया, ‘‘उसकी बड़ी बहन आसिया बीबी ने उसका पीछा किया और अदालत के पास उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल ताहिरा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। ’’

यह भी पढ़े | लेबनान की राजधानी बेरुत में भीषण धमका, 10 लोगों की मौत, असमान में छाया लाल रंग का गुबार: देखें दहला देने वाला VIDEO.

उन्होंने बताया कि आसिया मौके से भागने में कामयाब रही। उसके पिता की शिकायत पर खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि झूठी शान की खातिर हत्या की यह एक दुर्लभ घटना है, जिसमें अपनी सगी बहन को किसी महिला ने गोली मारी है।

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग के मुताबिक देश में हर हफ्ते पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी जाती है, बेटियों को गोली मार दी जाती है या झूठी शान की खातिर बहनों को काट कर मार डाला जाता है।

आयोग ने कहा कि पिछले साल 100 से अधिक महिलाओं की झूठी शान की खातिर हत्या कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान