एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शाहीन अफरीदी नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रृंखला के शुरूआती मैच में करारी हार के बाद आलोचनाओं का शिकार हुई पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ ‘करो या मरो’ के दूसरे टेस्ट के लिए बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को टीम से बाहर कर दिया।

खेल की खबरें | पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शाहीन अफरीदी नहीं

रावलपिंडी, 29 अगस्त श्रृंखला के शुरूआती मैच में करारी हार के बाद आलोचनाओं का शिकार हुई पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ ‘करो या मरो’ के दूसरे टेस्ट के लिए बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को टीम से बाहर कर दिया।

पाकिस्तान के टीम संयोजन की भी पूर्व खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की थी जिसने चार तेज गेंदबाजों को मैदान पर उतारा था। पूर्व खिलाड़ियों को लगता है कि दो स्पिनरों के साथ खेलना बेहतर विकल्प होता।

मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा कि शाहीन हालात से बखूबी वाकिफ हैं और यह ब्रेक उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मुहैया करायेगा।

गिलेस्पी ने कहा, ‘‘हमारी उनसे अच्छी बातचीत हुई और वह इस बात को समझते हैं कि हम इस मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चाहिए। पिछले कुछ हफ्तें उनके लिए दिलचस्प रहे हैं जिसमें वह पिता बने और यह ब्रेक उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका देगा। ’’

शाहीन ने जुलाई 2022 के बाद से घुटने की सर्जरी की वजह से महज छह टेस्ट खेले हैं।

पाकिस्तान टीम:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अबरार अहमद, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब और सलमान अली आगा।

बांग्लादेश टीम:

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तायजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).