विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने बुशरा बीबी की करीबी दोस्त के खिलाफ इंटरपोल से रेड नोटिस जारी करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने धनशोधन के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की एक करीबी दोस्त को गिरफ्तार करने और मुकदमे के लिए वापस लाने के वास्ते इंटरपोल से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करने की मांग की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, छह मई पाकिस्तान ने धनशोधन के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की एक करीबी दोस्त को गिरफ्तार करने और मुकदमे के लिए वापस लाने के वास्ते इंटरपोल से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करने की मांग की है।

फराह खान के नाम से जानी जाने वाली फरहत शहजादी ने पिछले साल अप्रैल में खान के सत्ता से बेदखल होने के हफ्तों पहले देश छोड़ दिया था। तत्कालीन विपक्ष ने उन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया था।

डॉन अखबार के अनुसार, इस्लामाबाद में इंटरपोल के निदेशक को लिखे गए एक पत्र में संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने लाहौर में दर्ज प्राथमिकी 04/23 का हवाला देते हुए भगोड़ा फरहत शहजादी के खिलाफ रेड नोटिस जारी करने की मांग की।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के कई नेता सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि वह एफआईए को शहजादी को देश वापस लाने की अनुमति दे।

शहजादी पीटीआई प्रमुख इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी की करीबी दोस्त बताई जाती है।

अपने पत्र में, एफआईए ने कहा कि वह लाखों रुपये के धनशोधन के आरोप में बुशरा के खिलाफ जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\