विदेश की खबरें | पाकिस्तान : नौका दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिम पाकिस्तान की एक झील में रविवार को डूबी नौका में सवार रहे 13 और छात्रों के शव बचाव कर्मियों ने सोमवार को बरामद किए। इसी के साथ इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 30 जनवरी उत्तर पश्चिम पाकिस्तान की एक झील में रविवार को डूबी नौका में सवार रहे 13 और छात्रों के शव बचाव कर्मियों ने सोमवार को बरामद किए। इसी के साथ इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि मदरसा मीरबश खेल के सात से 14 साल उम्र के कम से कम 35 छात्र और शिक्षक रविवार को खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट जिले स्थित टांडा बांध झील घूमने गए थे तभी उनकी नाव डूब गई।

पुलिस ने बताया कि रविवार को 17 शव निकाले गए थे और पांच लोगों को जिंदा बचाया गया था।

कोहाट के उपायुक्त फुरकान अशरफ ने बताया कि बचाव कर्मियों ने झील में डूबे 13 और छात्रों का शव बरामद किया हैं जिन्हें मिलाकर अबतक 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

बचाव सेवा ने बताया कि बाकी छात्रों के शवों की तलाश करने के लिए बचाव अभियान अब भी जारी है।

खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान ने रविवार को स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया था कि वह पीड़ित परिवारों को आपात मदद मुहैया कराएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\