विदेश की खबरें | पाकिस्तान की अदालत ने सबा कमर की याचिका खारिज की; 16 मार्च को आरोप तय किए जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक अदालत ने 2020 में एक 'डांस वीडियो' की शूटिंग के दौरान यहां एक मस्जिद की कथित रूप से बेअदबी करने के मामले में फिल्म 'हिंदी मीडियम' की अभिनेत्री सबा कमर की उस अर्जी को बुधवार को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने खुद को बरी करने का अनुरोध किया था। अदालत ने कहा कि सुनवाई की अगली तारीख 16 मार्च को आरोप तय किए जाएंगे।

लाहौर, दो मार्च पाकिस्तान की एक अदालत ने 2020 में एक 'डांस वीडियो' की शूटिंग के दौरान यहां एक मस्जिद की कथित रूप से बेअदबी करने के मामले में फिल्म 'हिंदी मीडियम' की अभिनेत्री सबा कमर की उस अर्जी को बुधवार को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने खुद को बरी करने का अनुरोध किया था। अदालत ने कहा कि सुनवाई की अगली तारीख 16 मार्च को आरोप तय किए जाएंगे।

इससे पहले, अदालत ने अर्जी पर फैसला होने तक उन पर आरोप तय करने की प्रक्रिया को टाल दिया था।

अभिनेत्री की याचिका का विरोध करते हुए एक अभियोजक ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से कहा कि सबा कमर और गायक बिलाल सईद ने मस्जिद वजीर खान में एक डांस वीडियो की शूटिंग की थी।

उन्होंने बरी करने का आग्रह करने वाली दोनों आरोपियों की याचिकाओं को खारिज करने का अदालत से अनुरोध किया।

मजिस्ट्रेट ने याचिकाएं खारिज कर दीं और सबा तथा बिलाल को आरोप तय किए जाने के चलते 16 मार्च को पेश होने को कहा।

लाहौर पुलिस ने 2020 में क़मर और सईद के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 के तहत पुराने लाहौर शहर स्थित मस्जिद वज़ीर खान की कथित 'बेअदबी' का मामला दर्ज किया था।

बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय के लिए प्रशंसा पाने वाली क़मर को उनके कथित 'गैर-इस्लामी' कृत्य के लिए सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\