पाकिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने वाले भाजपा के निलंबित विधायक की निंदा की

पाकिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित विधायक टी. राजा सिंह की बुधवार को निंदा की.

Flag of Pakistan (Photo Credit : Twitter)

इस्लामाबाद, 24 अगस्त : पाकिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित विधायक टी. राजा सिंह की बुधवार को निंदा की. पाकिस्तान ने भारत सरकार से कथित तौर पर बार-बार अपमानजनक टिप्पणी कर मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की भी मांग की. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने यहां जारी बयान में कहा कि गत तीन महीने में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का यह दूसरा मामला है.

कार्यालय ने कहा, ‘‘इन अति अपमानजनक टिप्पणियों से पाकिस्तान के लोगों समेत पूरी दुनिया के करोड़ों मुस्लिमों की भावनाएं आहत हुई हैं.’’ बयान में कहा गया कि भाजपा द्वारा राजा सिंह के खिलाफ की गई ‘‘प्रतीकात्मक और हल्की अनुशासनात्मक कार्रवाई’’ भारत और पूरी दुनिया के मुसलमानों की पीड़ा और आक्रोश को शांत नहीं कर सकती. पाकिस्तान के विदेश विभाग ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि सिंह को कुछ घंटों के भीतर ही जमानत पर रिहा कर दिया गया. यह भी पढ़ें : स्कूल यूनीफॉर्म नहीं पहनने पर पूर्व ग्राम प्रधान ने युवती की पिटाई की, मामला दर्ज

पाकिस्तान ने इसके साथ ही भारत सरकार से तत्काल और निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की. गौरतलब है कि सिंह ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसकी वजह से उन्हें मंगलवार को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया था. भाजपा ने पार्टी संविधान का ‘उल्लंघन’ करने के आरोप में सिंह को निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड