Pak vs Eng: बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया, देखें हाइलाइट्स
पाकिस्तान के चार विकेट पर 166 रन के जवाब में इंग्लैंड को चौथे मैच में 18 गेंद में 33 रन की जरूरत थी लेकिन लियाम डॉसन (17 गेंद में 34 रन) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन के डाले 18वें ओवर में चार चौके और एक छक्के समेत 24 रन ले डाले .
पाकिस्तान के चार विकेट पर 166 रन के जवाब में इंग्लैंड को चौथे मैच में 18 गेंद में 33 रन की जरूरत थी लेकिन लियाम डॉसन (17 गेंद में 34 रन) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन के डाले 18वें ओवर में चार चौके और एक छक्के समेत 24 रन ले डाले ।
इसके बाद उन्होंने 19वें ओवर में हारिस रऊफ को चौका लगाया । उस समय इंग्लैंड को दस गेंद में पांच रन चाहिये थे और उसके तीन विकेट बाकी थे । रऊफ ने हालांकि डॉसन को मिडविकेट पर लपकवाया और टी20 में पदार्पण कर रहे ओली स्टोन को खाता भी नहीं खोलने दिया ।
आखिरी ओवर में इंग्लैंड को चार रन चाहिये थे लेकिन रीसे टॉपले रन आउट हो गए और पाकिस्तान ने चार गेंद बाकी रहते तीन रन से जीत दर्ज की ।
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान मोईन अली ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया ।
शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 67 गेंद में 88 रन बनाये जो श्रृंखला में उनका तीसरा अर्धशतक है । रिजवान और कप्तान बाबर आजम (28 गेंद में 36 रन) ने 71 गेंद में 97 रन जोड़कर पाकिस्तान को शानदार शुरूआत दी ।
इंग्लैंड का शीर्षक्रम हसनैन और नवाज की गेंदों का सामना नहीं कर सका । उसके लिये बेन डकेट ने 33 और मोईन अली ने 29 रन का योगदान दिया ।
श्रृंखला के बाकी मैच लाहौर में खेले जायेंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

