विदेश की खबरें | अवैध तरीके से सीमा पार करने के आरोप में पाकिस्तान ने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट जिले में एक भारतीय नागरिक को बिना यात्रा दस्तावेजों के सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
लाहौर, एक अक्टूबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट जिले में एक भारतीय नागरिक को बिना यात्रा दस्तावेजों के सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान हरिन्दर सिंह के रूप में की गई है और उसे बुधवार को ‘‘सियालकोट के सुचेतगढ़ सेक्टर के सीमावर्ती गांव कुंदनपुर के रास्ते कामकाजी सीमा को पार करके पाकिस्तान में अवैध रूप से प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया है।’’
यह स्थान लाहौर से 130 किलोमीटर दूर है।
यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: पाकिस्तान के PM इमरान खान ने राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करने का दिया आदेश.
पुलिस के मुताबिक सिंह के पास कोई भी यात्रा दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। वह गुरदासपुर का निवासी बताया जाता है।
सियालकोट पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे पूछताछ के लिए किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।
संघीय सरकार के एक अधिकारी के अनुसार,‘‘कम से कम 19 भारतीय नागरिक अवैध तरीके से सीमा पार करने के आरोप में पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में बंद हैं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)