विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने आक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 टीके के आपातकालील इस्तेमाल की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड​​-19 टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है और सरकार को उम्मीद है कि वर्ष की पहली तिमाही तक टीका उपलब्ध करा दिया जाएगा। पाकिस्तान में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 519,291 हो गई है।

इस्लामाबाद, 17 जनवरी पाकिस्तान ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड​​-19 टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है और सरकार को उम्मीद है कि वर्ष की पहली तिमाही तक टीका उपलब्ध करा दिया जाएगा। पाकिस्तान में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 519,291 हो गई है।

‘जियो टीवी’ की एक खबर के अनुसार स्वास्थ्य मामले पर प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक डॉ. फैसल सुल्तान ने शनिवार को इसकी पुष्टि की कि पाकिस्तान औषधि नियामक प्राधिकरण (डीआरएपी) ने देशभर में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है।

‘जियो टीवी’ के अनुसार योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि टीके को मार्च तक उतारा जाएगा। उमर देश के कोरोना वायरस नियंत्रण निकाय ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशंस सेंटर’ (एनसीओसी) के प्रमुख भी हैं।

उमर ने कहा कि पहले चरण में, टीका स्वास्थ्य कर्मियों और 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को दिया जाएगा।

टीके को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया है और यह एस्ट्राज़ेनेका द्वारा निर्मित है, जो एक ब्रिटिश-स्वीडिश बहुराष्ट्रीय दवा और बायोफर्मासिटिकल कंपनी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 43 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे देश में मृतक संख्या बढ़कर 10,951 हो गई।

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,521 नए मामले सामने आने से देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 519,291 हो गई।

डा. सुलतान ने शुक्रवार को कहा था कि पाकिस्तान कोविड-19 टीके की खरीद के लिए चीन और अन्य कंपनियों के साथ सम्पर्क में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी